मध्य प्रदेशमऊगंजरीवा

देवतालाब विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही उसकी प्राण वायु हैं: जनार्दन मिश्र

Rewa News: भारतीय जनता पार्टी देवतालाब विधानसभा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन देवतालाब के बंधन मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक गिरीश गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं के ऊपर पुष्प वर्षा कर सभी का लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए अभिनंदन किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही उसकी प्राण वायु हैं, कार्यकर्ता ने तीसरी बार रीवा में लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाया है जिसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं और आने वाले समय में रीवा विकास की नीति नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

  • भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धः गिरीश गौतम

उन्होंने कहा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के समय उज्जवला योजना की हितग्राही लाड़ली बहनों को 450 रूपए में गैस सिलेंडर प्रदान करने का संकल्प लिया, इस संकल्प को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पूरा किया है। रक्षाबंधन से पूर्व लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश की करीब 40 लाख लाड़ली बहनों को आर्थिक संबल मिलेगा। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मऊगंज जिला चिकित्सालय को 200 वेट करने के लिए 40 करोड़ की स्वीकृक्ति देकर मऊगंज के अस्पताल को सर्व सुविधा युक्त बनाने के लिए काम किया है, उनका भी मैं आभार व्यापित करता हूं।

भाजपा सरकार ने रक्षाबंधन के महीने में दिया लाखों बहनों को उपहार
देवतालाब विधायक गिरीश गौतम ने कहा कि मतदान केंद्र के कार्यकर्ताओं की मेहनत ने एक नया इतिहास रीवा में रचा है और लगातार तीसरी बार भाजपा का सांसद बनाया है, सभी की मेहनत और लगन ने देवतालाब विधानसभा में लोकसभा के अंदर सबसे ज्यादा वोटो से जीत लाने का काम किया है इसके लिए आप सभी साधुवाद के पात्र है। मध्यप्रदेश सरकार ने करीब दो लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को भी बड़ा उपहार देते हुए उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत दो-दो लाख का बीमा कवर देने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। आज भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव में किया अपना एक और संकल्प पूरा किया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही कह चुके हैं कि प्रदेश में पहले से संचालित जनहितैषी कोई योजना बंद नहीं की जाएगी।

भाजपा सरकार महिला, युवा, गरीब, किसानों एवं हर वर्ग के लिए संचालित योजनाओं को और बेहतर तरीके से सफल संचालन के लिए बेहतर से बेहतर काम कर रही है सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि मतदान केंद्र में परिश्रम करने वाला कार्यकर्ता की भाजपा का दर्पण है और हमारे कार्यकर्ताओं ने विषम परिस्थितियों में काम करते हुए हर मतदान केंद्र में पार्टी द्वारा दिए गए 50 प्रतिशत से ऊपर का लक्ष्य प्राप्त किया है इसके लिए सभी बधाई के पात्र है। सम्मेलन में मतदान केंद्र से लेकर विधानसभा स्तर के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने भाग लिया। विधानसभा संयोजक देवेंद्र शुक्ला, जनपद अध्यक्ष मऊगंज श्रीमती नीलम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपूजन शुक्ला, रामायण पांडे, मण्डल अध्यक्ष देवतालाब संजय सोनी, मण्डल अध्यक्ष नइगढ़ी बृजेन्द्र गुप्ता , मण्डल अध्यक्ष रघुराजगढ़ सुनील अग्निहोत्री मण्डल अध्यक्ष सीतापुर प्रसून द्विवेदी, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता गण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Surendra Tiwari

I am Surendra Tiwari, Editor of the Vindhya Bhaskar. I am writing on Automobile and Tech Content from Last 5 years.

Related Articles

Back to top button