क्राइम

Crime News: रेप पीड़िता ने आरोपी की मां को मारी गोली, यहां की है घटना

देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में सोलह वर्षीय बलात्कार पीड़िता ने कथित आरोपी की 50 वर्षीय मां को गोली मार दी है। घटना दिल्ली के भजनपुरा इलाके की बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की को हमने हिरासत में ले लिया गया है। लड़की के साथ कथित रूप से दो साल पहले बलात्कार हुआ था। बलात्कार का आरोपी फिलहाल जेल में बंद है। लेकिन रेप पीड़िता ने आरोपी की मां को गोली मार दी, घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर हैं।

डिप्टी कमिश्नर संजय कुमार सेन के मुताबिक दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम शाम लगभग 5.30 बजे फोन आया। जिसमें भजनपुरा के घोंडा इलाके में गोली चलने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला की घायल महिला को जग प्रवेश अस्पताल में स्थानीय लोगों ने भर्ती कराया है।

अस्पताल पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि घायल म हिला कालोनी में किराने की दुकान संचालित करती है। जब महिला को गोली मारी गई उस वक्त वह दुकान में ही थी।

गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान स्थानीय लोगों ने की। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलाने वाली एक लड़की है। स्थानीय लोगों की पहचान पर आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पास से देसी कट्टा भी बरामद किया गया है।

शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि लड़की के साथ महिला के बेटे ने 2021 में कथित रूप से बलात्कार किया था। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत रेप का केस दर्ज किया गया था। 25 वर्षीय आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वह जेल में हैं। पुलिस का बताया कि पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जब आरोपी जेल में था तो फिर लड़की ने क्यों उसकी मां को गोली मारी। पुलिस यह भी पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि लड़की को किसने हथियार दिया था।

Related Articles

Back to top button