राजनीतिराष्ट्रीय

Election Commission today: Jammu and Kashmir and Haryana  की तारीखों का एलान करेगा EC

गौरतलब है कि Jammu and Kashmir में 2018 में सरकार भंग होने के बाद से ही चुनाव नहीं हुए हैं। Jammu and Kashmir में आखिरी बार 2014 में चुनाव हुए थे। तब BJP-PDP ने गठबंधन बनाया था। हालांकि, बाद में BJP ने इस गठबंधन से दूरी बना ली। 2018 में BJP और People’s Democratic Party (PDP) की गठबंधन वाली सरकार गिर गई थी।

Haryana में भी चुनाव तारीखों की घोषणा संभव
Haryana में मौजूदा सरकार का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। यहां आखिरी बार 2019 में चुनाव हुए थे। तब BJP-JJP ने साथ आकर सरकार बनाई थी। हालांकि, इसी साल मार्च में दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया था। दूसरी तरफ भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) को हटाकर नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) को Haryana मुख्यमंत्री नियुक्त किया था।

Maharashtra में नवंबर में खत्म हो रहा सरकार का कार्यकाल
इसके अलावा Maharashtra में इसी साल नवंबर में सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। राजनीतिक रूप से सबसे पेचीदा गठबंधन वाले इस राज्य में फिलहाल एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली सरकार है। यहां भाजपा गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। 288 सीटों वाली Maharashtra में भी चुनाव का एलान आज ही किया जा सकता है।

Jharkhand में भी हो सकता है चुनाव का एलान
Jharkhand में मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार का कार्यकाल जनवरी 2025 में खत्म हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग इस राज्य में भी विधानसभा चुनाव का एलान कर सकता है। मौजूदा समय में 81 विधायकों वाली Jharkhand Assembly में JMM-Congress की गठबंधन की सरकार है। सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 48 MLA हैं, जबकि NDA के पास 32 MLA हैं।

Surendra Tiwari

I am Surendra Tiwari, Editor of the Vindhya Bhaskar. I am writing on Automobile and Tech Content from Last 5 years.

Related Articles

Back to top button