महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका के बोरावाड़ी गांव में एक महिला ने आपने 6 बच्चों की हत्या कर दी। मरने वालो में 5 लड़कियां और एक लड़का शामिल है। महिला ने पूछताछ में बताया है कि सोमवार सुबह उसके ससुर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी। इस बात से नाराज महिला ने रात में अपने बच्चों को मारने का कदम उठाया।
मरने वाले बच्चों की उम्र 10 से 3 साल के बीच है। आरोपी मां का नाम रूना चिखुरी साहनी है। मृतकों में रोशनी, करिश्मा, रेशमा, विद्या, शिवराज और राधा शामिल हैं। बच्चों के मरने की पुष्टि हो जाने के बाद, महिला ने भी आत्महत्या के लिए कुएं में छलांग लगाई थी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। वारदात की सूचना मिलते ही महाड़ के विधायक भरत गोगावले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को गिरफ्तार करवाया।