क्राइमराष्ट्रीय

Sidhu Musewalas Death: हमेशा विवादों से घिरे रहे सिद्धू मूसेवाला, ट्विटर पर ये किया था Last पोस्ट

मशहूर पंजबी गायक सिद्धू मूसेवाला की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि सिद्धू मुसेवाला पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे।

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला और विवादों का हमेशा नाता रहा। सिद्धू मूसेवाला को आज अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें उनकी मौत हो गई। सिद्धू मूसेवाला ने दिसंबर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।उन्होंने मानसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, जहां आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला ने उन्हें हराया।

sidhu mosawala

डा. विजय सिंगला वही हैं, जिन्हें कुछ दिन पहले सीएम भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। वह अभी भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद हैं। मूसेवाला अपने गानों के लिए काफी चर्चित रहे हैं। अपने गानों में हथियारों का जिक्र करने के कारण वह हमेशा विवादों में फंसे रहे। युवा वर्ग में अपने संगीत के कारण वह लोकप्रिय रहे हैं।

Related Articles

Back to top button