क्राइमराष्ट्रीय

टी-20 वर्ल्ड कप के इस गेंदबाज ने जलेबी बाबा को पहुंचाया सलाखों के पीछे

महिलाओं को अपने तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाकर उनके साथ रेप करने वाले मुख्य आरोपी जलेबी बाबा को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। 120 से अधिक महिलाओं का रेप करने वाले इस बाबा को चार साल पहले हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना से गिरफ्तार किया गया था। बाबा की गिरफ्तारी उन दिनों काफी सुर्खियों में थी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में जुलाई 2018 में इंटरनेट पर वायरल कई वीडियोज ने तहलका मचा दिया था। इन वीडियोज में वहां के चर्चित बाबा के महिलाओं के साथ रेप करने के दृश्य थे। कई सारे वायरल वीडियोज में बाबा तो एक ही था पर महिलाएं अलग-अलग थी। देखते ही देखते इन वीडियोज से पूरा राज्य सकते में आ गया।

टी-20 वर्ल्ड कप के इस गेंदबाज ने जलेबी बाबा को पहुंचाया सलाखों के पीछे, महिलाओं को न्यूड कर उनके साथ करता था गंदा काम

वायरल वीडियोज में महिलाओं के साथ बलात्कार करने वाला बाबा था जलेबी बाबा। काफी लुका छिपी के बाद आखिरकार पुलिस ने इस बाबा को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबा को गिरफ्तार करने में फतेहाबाद के तत्कालीन डीएसपी जोगिंदर शर्मा की अहम भूमिका थी। बाबा को उसके अमरपुरी आश्रम से गिरफ्तार किया जाता है।

वर्ष 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में आखिरी में शानदार गेंदबाजी कर इंडियन क्रिकेट टीम को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी जोगिंदर शर्मा ने। जोगिंदर शर्मा वर्तमान में हरियाणा पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
हरियाणा के फतेहाबाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने जलेबी बाबा को एक नाबालिग समेत कई महिलाओं से दुष्कर्म का दोषी करार दिया है। शनिवार सात जनवरी को बाबा तो सजा सुनाई जाएगी। पीड़ित पक्ष के वकील ने बाबा के जघन्य अपराध के लिए फांसी देने की मांग की है।

जलेबी बाबा का पूरा नाम अमरपुरी नागा ऊर्फ बिल्लू है। यह बाबा हरियाणा के टोहाणा स्थित बालकनाथ मंदिर का पुजारी था, बिल्लू पर 100 से अधिक लड़कियों और महिलाओं के साथ उनके यौन शोषण, बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के कई आरोप लगे हैं।

पुलिस को छापेमारी के दौरान बाबा के आश्रम से 120 से अधिक महिलाओं के साथ संबंध बनाने के वीडियो मिले थे। इन पीड़ित महिलाओं ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की थी जिसके बाद बाबा की गिरफ्तारी की गई।
अमरपुरी उर्फ बिल्लू के बारे में मिली जानकारी के अनुसार तांत्रिक बनने से पहले तक यह बाबा टोहाना रेलवे रोड पर जलेबी बेचा करता था। यही से उसे जलेबी बाबा का नाम मिला था। बिल्लू ने जलेबी बेचना छोड़कर तंत्रमंत्र सीखा और स्वयं ही अपने को महंत घोषित कर दिया था। बाबा ने लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए एक आश्रम बनाया था। उसने आश्रम के बेसमेंट में एक गुफानुमा एक गुप्त कमरा बनाया था। जिसमें चारों तरफ कैमरे लगवा रखे थे।

बाबा घरेलू और निजी परेशानियों को दूर करने के नाम पर महिलाओं को अपना खास टारगेट बनाता था। पूजा के नाम पर वह महिलाओं को विशेष प्रसाद देता था। जिसे खाने के बाद महिलाएं बेहोश हो जाती थी। बेहोश महिलाओं को बाबा अपने गुफानुमा कमरे में ले जाता जहां उनका न्यूड वीडियो बनाता और फिर उनके साथ रेप करता था। महिलाओं के साथ रेप करने से पहले वह खुद भी अफीम खाता था।

इसके बाद वह महिलाओं को उनके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं से पैसों की डिमांड करता था। जो महिलाएं पैसे नहीं दे पाती थी उनको फिर से उसके साथ संबंध बनाने का दवाब बनाता था। जलेबी बाबा को फतेहाबाद कोर्ट फास्ट कोर्ट ने महिलाओं से रेप का दोषी करार दिया है। शनिवार को उसे सजा सुनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button