बिजनेसराष्ट्रीय

Tata Group की लिस्टेड कंपनियां 29 से घटकर रह जाएंगी 15! कुछ ऐसा है टाटा समूह का फ्यूचर प्लान

देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह में से एक टाटा ग्रुप (Tata Group) भविष्य की योजनओं पर तेजी के साथ काम कर रहा है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार आगामी महीनों में टाटा गु्रप अपने लिस्टेड कंपनियों की संख्या को घटाकर 29 से 15 कर सकता है। हालांकि, इस मसले में अभी टाटा समूह की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बता दें कि मौजूदा दौर में टाटा समूह का रेवन्यू 128 अरब डॉलर है। वहीं ग्रुप का मार्केट कैप 255 अरब डॉलर का है। ईटी की रिपोर्ट की माने तो समूह कंपनियों के बीच आपसी तालमेल बनाने के साथ बड़ी कंपनियों में कैश फ्लो बढ़ाने पर फोकस है। यह सबकुछ टाटा सन्स के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की योजना का हिस्सा है। बता दें कि देश के सबसे पुराने समूह टाटा गु्रप में 29 लिस्टेड कंपनियों के अलावा करीब 10 सेक्टर की 5 दर्जन अललिस्टेड कंपनियों के सथ ही 100 सब्सिडरी कंपनियों का संचालन या फिर उनके साथ काम कर रहा है।

टाटा गु्रप द्वारा यह पूरी कवायाद मैनेजमेंट के स्ट्रक्चर को बेहतर करने के साथ ही विभिन्न कंपनियों के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा समूह नए बिजनेस पर भी फोकस किया जा रहा है। ऐसा अनुमान है कि आने वाले कुछ सालों में टाटा समूह में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button