क्राइम

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने, 13 साल की लड़की का गन्ने के खेत में बलात्कार

13 साल की लड़की के साथ रेप की सनसनीखेज घटना सामने आई हैं। इस घटना की जैसे ही आसपास के इलाके में खबर फैली हर कोई सुनकर दंग रह गया। परिजनों को जब अपनी 13 साल की लड़की के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसके बारे में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रेप की घटना को अंजाम देने वाला लड़का भी नाबालिक है जिसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बाल सुधार गृह में भेज दिया हैं।

पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, “जिस लड़के ने इस घटना को अंजाम दिया है उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। लड़के ने सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया हैं। पीड़िता को अब मेडिकल सुपरविजन में अस्पताल में रखा गया है जहां पर उसका ट्रीटमेंट चल रहा है और उसकी चिकित्सीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। हालांकि अभी तक पीड़िता बहुत ज्यादा सदमे में है इसके चलते पुलिस को उसका स्टेटमेंट नहीं मिल पाया हैं।”

पुलिस ने लड़की के चाचा का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया है जिसके मुताबिक चाचा ने बताया है कि, “जब उसकी भतीजी जागरण से काफी समय बाद भी घर पर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, पास के ही गन्ने के खेत में भतीजी को बेहोश हालत में खोजा गया। यहां पर उन्होंने आरोपी को भागते हुए देखा था इसके बाद आसपास के लोगों को सतर्क किया तो उन्होंने आरोपी लड़के को पकड़ लिया।”

इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एसएचओ बिसौली संजीव शुक्ला ने बताया कि, “नाबालिग किशोर को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही हैं। इस समय उसे बाल सुधार गृह में रखा गया हैं। जल्द ही उसकी मेडिकल जांच की रिपोर्ट भी आ जाएगी जिसके बाद उसका बयान दर्ज करके अदालत में पेश किया जाएगा।”

Related Articles

Back to top button