बिजनेसराष्ट्रीय

Yamaha E-Vino इलेक्ट्रिक स्कूटर, 32 km की रेंज के साथ नया 2023 एडिशन, जानें कीमत व अन्य विशेषताएं

Yamaha कंपनी अपनी मौजूदा E-Vino लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए एडिशन की घोषणा की है, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में पहले से ज्यादा और बेहतर फीचर्स होंगे। साथ ही नए कलर ऑप्शन से दिए जायेंगे। इलेक्ट्रिक स्कूटर E-Vino एक आकर्षक ई-स्कूटर है, जो फ़िलहाल जापान में ही उपलब्ध है।

बताया गया है की Yamaha का नया E-Vino इलेक्ट्रिक स्कूटर Vino स्कूटर पर बेस्ड है, जो जापान में बहुत लोकप्रिय स्कूटर है। कीमत की बात करें तो जापान में इस ई-स्कूटर को ¥314,600 (करीब 1.80 लाख रुपये) में ख़रीदा जा सकता है. खुशखबरी ये है की यह 30 सितंबर से उपलब्ध होगा।

इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए मॉडल की चौड़ाई पहले जैसी है होगी, लेकिन एडिशन में इस बार रेंज को बढ़ा दिया गया है। ई-स्कूटर में 12.2Ah क्षमता की बैटरी को लगाया गया है। जिसके चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 32 km की दूसरी तय आराम से चलेगी। इस रेंज के साथ यह शहरों में छोटी दूरी तय करने के लिए या डेली कम्यूट के लिए बहुत अच्छ ऑप्शन साबित होगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन 68 किलोग्राम है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को तीन घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर E-Vino में 7.8Nm का पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम 1.2kW AC सिंक्रोनस मोटर लगाई गई है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड भी ठीक ही है, जो पहले वाले मॉडल से ज्यादा की स्पीड है। खास बात या है की ई-वीनो 2023 मॉडल नया कलरवे और डिजाइन ने इसे और भी खूबसूरत बनाता है। इसमें एक सायन और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ-साथ एक व्हाइट और ब्लैक का भी विकल्प है।

Related Articles

Back to top button