विंध्य भास्कर, रीवा। सिविल लाइन थानांतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में सात दिन पहले हुई हत्या से पर्दा पुलिस ने हटा दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या चौदह सौ रूपए लूट को छिपाने युवक की हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए सिर को पत्थर से कुचल दिया। इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया है।
अंधी हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि 6 फरवरी को सिविल लाइन थानांतर्गत बताया ट्रांसपोर्ट नगर के पास युवक शव मिला था। जिसके चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया था। मौके मपर यवक के संघर्ष के निशान मिले थे। इसी आधार पर पुलिस ने विवेचना शुरू की।
इसके लिए 100 से अधिक सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखी। साथ ही युवक की पहचान सबसे बड़ी चुनौती थी। युवक के पैर की उगली और जला हुए निशान के आधार पर पुलिस ने ग्राम कल्ला निवासी अरिवंद पटेल के रूप में की गई है। घटना के संबंध में संदेही कृष्णा साकेत निवासी खैरी बस्ती को हिरासत में लिया गया। जहां आरोपी ने बताया कि हत्या कबूल ली।
आरोपी ने बताया कि देर रात युवक से 14 सौ रूपए की लूटपाट के दौरान हत्या हो गई है। इसके बाद युवक की शिनाख्त छिपाने के लिए उसका चेहरा पत्थर से कुचल दिया था। इस मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।