दिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षा/नौकरी

New delhi : केंद्र द्वारा नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगें का तंज, कहा BJP-RSS की ओछी मानसिकता

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नई दिल्ली में स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम में परिवर्तन कर दिया जोकि अब NMML को PMMS के नाम से जाना जायेगा। यानी नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम अब प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड सोसाइटी कर दिया है जिसको लेकर राजनीति गर्मागई है। और कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर है।

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदला

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML) का नाम बदलने का फैसला गुरुवार को एनएमएमएल सोसायटी की एक बैठक में लिया गया जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, राजनाथ सिंह सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं, जबकि पीएम मोदी सोसायटी के अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कसा तंज

मोदी सरकार द्वारा नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खऱगे ने भी केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है उन्होने ट्वीट कर कहा कि जिनका कोई इतिहास ही नहीं है, वो दूसरों के इतिहास को मिटाने चले हैं ! Nehru Memorial Museum & Library का नाम बदलने के कुत्सित प्रयास से, आधुनिक भारत के शिल्पकार व लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की शख़्सियत को कम नहीं किया जा सकता। साथ ही कहा कि इससे केवल BJP-RSS की ओछी मानसिकता और तानाशाही रवैये का परिचय मिलता है। मोदी सरकार की बौनी सोच, ‘हिन्द के जवाहर’ का भारत के प्रति विशालकाय योगदान कम नहीं कर सकती !

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का तंज

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलने मोदी सरकार पर जमकर तंज कसा है उन्होने कहा कि ‘मैं चाहता हूं कि जो लोग स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत के निर्माण में जवाहर लाल नेहरू के योगदान को मिटाना चाहते हैं, वे एक बार नेहरू की गहराई को समझने के लिए डिस्कवरी ऑफ इंडिया और विश्व इतिहास की झलक पढ़ें, “इमारतों का नाम बदलने से विरासत नहीं मिटती।”

जयराम रमेश का भाजपा पर हमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया “संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है। 59 वर्षों से अधिक समय से नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय एक वैश्विक बौद्धिक ऐतिहासिक स्थल और पुस्तकों एवं अभिलेखों का ख़ज़ाना घर रहा है। साथ ही कहा कि अब से इसे प्रधानमंत्री म्यूजियम और सोसायटी कहा जाएगा। पीएम मोदी भारतीय राष्ट्र-राज्य के शिल्पकार के नाम और विरासत को विकृत करने, नीचा दिखाने और नष्ट करने के लिए क्या नहीं करेंगे। अपनी असुरक्षाओं के बोझ तले दबा एक छोटे कद का व्यक्ति स्वघोषित विश्वगुरु बना फिर रहा है।

पीएम मोदी ने किया था संग्रहालय का उद्घाटन

दरसअल प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 2014 में सत्ता सँभालने के दो साल बाद 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी परिसर में स्वतंत्र भारत के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक संग्रहालय स्थापित करने का विचार किया था, कांग्रेस ने इसका विरोध लिए लेकिन कांग्रेस के विरोध के बावजूद नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी परिसर में प्रधानमंत्री संग्रहालय बनाया गया और फिर प्रधानमंत्री मोदी ने 21 अप्रैल 2022 को इसका उद्घाटन किया।


Related Articles

Back to top button