मनोरंजन

मशहूर डायरेक्टर का हुआ निधन, 55 से ज़्यादा फ़िल्मों का किया निर्देशन

टॉलीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म डायरेक्टर और एक्टर के विश्वनाथ का गुरुवार रात निधन हो गया।के विश्वनाथ ने 92 साल की उम्र में अपनी आख़िरी सांस ली। बताया जा रहा है कि के विश्वनाथ लंबे समय से हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था।आपको बता दें कि विश्वनाथ को 2017 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था।

वहीं के विश्वनाथ की मौत की खबर के बाद उनके फैन्स और सितारों में मातम छ गया है। सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। के विश्वनाथ का जन्म 19 फ़रवरी 1930 को आन्ध्रप्रदेश के गुंटूर में हुआ था। वहीं इन्हें 6 नेशनल और 10 फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। देर रात उनके शव को जुबली हिल्स स्थित उनके घर लाया गया।

के विश्वनाथ ने कई हिन्दी फ़िल्मों को डायरेक्ट किया था। इसमें ईश्वर , संजोग,कामचोर, सुर सरगम, जाग उठा इंसान, जैसी फ़िल्में शामिल थी। उनकी हिन्दी फ़िल्में अक्सर उन की तेलुगू फ़िल्मों का ही रिमेक हुआ करती थी।

43 फ़िल्मों में किया काम
के विश्वनाथ ने फ़िल्मों में अपना अभिनय भी दिया। उन्होंने आंध्र विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक किया। एक साउंड आर्टिस्ट के रूप में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं के विश्वनाथ ने अपने पूरे जीवन में कुल 55 फ़िल्मों का निर्देशन किया।

Related Articles

Back to top button