मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा की बहन का सहेली के पति पर ही आ गया था दिल, सहेली का घर तोड़ बसाया था अपना आशियाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी बहन मलाइका की तरह अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। 45 साल की अभिनेत्री अमृता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्मों के साथ अमृता रियालिटी शोज में भी हिस्सा लेती रहती हैं। अमृता अरोड़ा में अब तक करीब 22 फिल्मों में काम किया है और हर फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया है। अमृता शुरू से ही अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। एक्ट्रेस ने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी की थी। शकील पहले ही शादीशुदा थे, इसके बावजूद उन्होंने अमृता के साथ दूसरी शादी कर ली और फिर पहली पत्नी को तलाक दिया।

शकील की पहली पत्नी ने आरोप लगाए और मीडिया में भी खबरें आईं कि उनकी शादी इस अफेयर की वजह से टूटी है। इस बात को लेकर अमृता को खूब भला-बुरा कहा गया। अमृता अरोड़ा का परिवार कास्ट एंड कल्चर की एकता का मिसाल है। अमृता की मां जॉइस पालीकार्प एक मलयाली क्रिश्चियन हैं. जबकि अमृता के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं।

वहीं इनकी बहन मलाइका अरोड़ा ने भी बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान से शादी की थी, हालांकि बाद में इनका भी तालाक हो गया। अब ये अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में है। 22 साल की उम्र में अमृता अरोड़ा ने 2002 में रिलीज हुई ‘कितने दूर कितने पास’ से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वे अब तक करीब 22 फिल्में कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button