बिजनेस

Power Grid Share Price: पॉवर ग्रिड के शेयर ने दिखाया अपना पॉवर, किया 250 रुपए का आंकड़ा पार

हर साल प्रॉफिट देने वाली पॉवर ग्रिड कंपनी के शेयर में इन दिनों पॉवर दिख रहा हैं। जिसके चलते शेयर के प्राइस आगे ही बढ़ते जा रहे हैं। और ऐसी तेजी के बाद पॉवर ग्रिड के शेयर ने 250 का आंकड़ा भी पार कर लिया हैं। और सबसे बड़ी बात यह है की आज के दिन भी पॉवर ग्रिड के शेयर में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई हैं।

अगर बात की जाए पॉवर ग्रिड के आज के शेयर प्राइस के बारे में तो आज पॉवर ग्रिड के प्रति शेयर की प्राइस 251.10 रूपये के करीब चल रही हैं। वही जब कल स्टॉक मार्केट क्लोज हुआ था। तब पॉवर ग्रिड के प्रति शेयर की प्राइस 250.70 रूपये के करीब चल रही थी। यानी की कल की तुलना में आज फिर से शेयर के प्राइस में उछाल नजर आ रहा हैं। और यह उछाल 0.16 फीसदी का माना जा रहा हैं।

अगर पॉवर ग्रिड के पिछले 52 सप्ताह का हाईएस्ट आंकड़ा देखा जाए तो 263.60 रूपये के करीब था। यानी की अभी का जो रेट चल रहा हैं। वह पिछले 52 सप्ताह के हाईएस्ट आंकड़े के बिलकुल करीब हैं। और एक्सपर्ट को उम्मीद हैं। की यह आंकड़ा कुछ ही दिनों पार हो सकता हैं। क्योकि इन दिनों कंपनी का सेल्स काफी अच्छा चल रहा हैं। वही अगर पॉवर ग्रिड के पिछले 52 सप्ताह के निम्न शेयर प्राइस की बात की जाए तो निम्न प्राइस 186.35 रूपये के करीब रहा हैं।

अगर देखा जाए तो पॉवर ग्रिड के शेयर ने पिछले काफी समय से अपने निवेशको को प्रॉफिट ही दिया हैं। जिसमें पॉवर ग्रिड के शेयर ने अपने निवेशको को साल भर में 19 फीसदी और 3 महीने में 6 फीसदी तक का मुनाफा दिया हैं। जिसके चलते निवेशक भी इस कंपनी में मुनाफा कमाने के लिए निवेश कर सकते हैं। लेकिन निवेश करने से पहले अपने फाइनेंस एक्सपर्ट की भी राय जरुर ले।



Related Articles

Back to top button