मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने पठान के बाद पहली बार बयां किया अपना दर्द, बताया आसान नहीं था बेशर्म रंग सूट करना गाने से जुड़े कई राज खोले

दीपिका पादुकोण ने पठान के बाद पहली बार बयां किया अपना दर्द, बताया आसान नहीं था बेशर्म रंग सूट करना गाने से जुड़े कई राज खोले

इन दिनों मनोरंजन की दुनिया में हर तरफ़ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म ’पठान’ फिल्म की चर्चा हो रही है। काफ़ी विवादों के बिच आखिर कार ’पठान’ फ़िल्म को 25 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज करदी गई है। फ़िल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। पठान फिल्म ने एक दिन में सब से ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म बन चुकी है। लोगों के बीच शाहरुख खान का जलवा अभी भी बरकरार है। ओर एक बार फिर उन्हों साबित कर दीया है के वह बॉलीवुड के किंग खान है।
’पठान’ फिल्म रीलीज होने से पहले काफी विवादों मे रही थी। इस फ़िल्म का गाना ’बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण ने पहनी बिकनी को लेकर काफी विवाद छिड़ गया था कुछ संगठनों। यह फ़िल्म यशराज के बैनर में बनी है। हाल ही मैं कुछ दिनों पहले यशराज यानी YRF ने दीपिका पादुकोण का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो मे दीपिका ने शाहरुख के साथ उनकी केमेस्ट्री से लेकर टोन बॉडी के बारे में बात करती नज़र आ रही है। दीपिका ने बताया के किस तरह ’बेशर्म’ रंग गाने के लिएं पूरी टीम ने बेहद मुश्किल परिस्थिति में काम किया।
यशराज द्वारा शेयर कीए वीडियो मे दीपिका पादुकोण को पहले बार विवादों में रहने वाला सॉन्ग ’बेशर्म’ पर बात करती नज़र आई। दीपिका ने आगे बताया कि ‘बेशर्म रंग’ गाने के लिए मुझे बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ी थी। यह एक तरह से मेरा सोलो सॉन्ग है। जिस लोकेशन पर हम शूटिंग कर रहे थे वो रियली में मुश्किल थी। सॉन्ग बेशक समरी, ब्राइट और ब्यूटीफुल दिखता है लेकिन वहां सच में ठंड और बेहद हवा थी। इसलिए हम बहुत ही मुश्किल कंडीशन में काम कर रहे थे और फिर इसे ब्यूटीफुल और Sunny जैसा दिखना भी आसान नहीं था।

Related Articles

Back to top button