मनोरंजनराष्ट्रीय

Amazing Girl :25 साल की यह खूबसूरत लड़की सिर्फ बूढ़ों से करती है प्यार, हमउम्र नहीं आते पसंद, जानिए दिलचस्प वजह

कहा जाता है कि प्यार में उम्र और जाति-धर्म को नहीं देखा जाता, प्यार तो बस हो जाता है। दिल जब किसी पर आ जाता है तो फिर न उम्र मायने रखती है और न ही जाति व धर्म। अमूमन देखा यही जाता है कि प्यार के मामले में उम्र में ज्यादा अंतर नहीं होता है। अधिकतार लड़के-लड़कियां अपनी उम्र के आसपास के लोगों से ही दिल लगाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी विरले होते हैं जिन्हें अपनी उम्र से कहीं ज्यादा वाले लोग पसंद आते हैं। ऐसी ही एक प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें एक लड़की इस दिनों चर्चा में हैं। दरअसल इस लड़की को सिर्फ बूढ़े मर्द ही पसंद हैं और उसे इन्हीं के साथ वह डेट पर जाना पसंद करती हैं।

बुजुर्गों के साथ रिलेशन में मेच्योरटी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के लॉस एंजेलस में रहने वाली 25 साल की मॉडल जैमी लुना (Jamie Luna) यूं तो दूसरी लड़कियों की तरह ही है, लेकिन उसकी पसंद और नपसंद औरों से जुदा है। दरअसल, यह लड़की अपनी उम्र के लड़कों के बजाय बुजुर्ग मर्दों के साथ रहना उन्हें डेट करना पसंद करती है। इस मामले में जैमी लुना का कहना है कि उसे बुजुर्ग पुरुषों के साथ डेटिंग और रिलेशनशिप इसलिए अच्छा लगता है। इसके पीछे का कारण बताते हुए उसने कहा कि बुजुर्ग रिलेशनशिप में स्थायित्व देने वाले और मेच्योर होते हैं। आगे वो कहती है कि बिना अनुभव किए आप किसी चीज को नहीं जान सकते है।

लड़कियों को भी देती है यही सलाह
लुना अपने इस शौक को लेकर किसी के कुछ कहने की परवाह नहीं रकती हैं। बल्कि वो तो दूसरी लड़कियों को भी बुजुर्ग मर्दों के साथ ही डेटिंग और रिलेशनशिप की सलाह देती है। लुना दूसरी लड़कियों को एक और खास बात कहती हैं कि कभी भी पुरुषों को ये अहसास नहीं दिलाना चाहिए कि आप उनके पैसों के पीछे हैं।

Related Articles

Back to top button