कर्नाटक: शिध्दारमैया मुख्यमंत्री तो डीके शिवकुमार ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंच पर दिखी विपक्ष की एकजुटता
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में मिली कांग्रेस को जीत के बाद शनिवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर बेंगलुरू में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने नव निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई वही कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया इसके साथ ही राज्य के उपमुख्यमंत्री के तोर पर डी के शिवकुमार ने शपथ ली।वही कांग्रेस ने इस नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के दिग्गज नेताऔ के साथ ही विपक्ष के कई नेता को आमंत्रीत किया।
शिध्दारमैया, मुख्यमंत्री तो डीके, उप मुख्यमंत्री
नव निर्वाचित राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर बेंगलुरू में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शपथ ग्रहण किया इसके साथ ही राज्य के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने में शपथ ग्रहण किया इसके साथ ही ९ विधायको ने भी मंत्री पद की शपथ ली जिनमें है। डॉ. जी. परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज और एम.बी. पाटिल ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली इसके साथ ही सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बी.जेड. ज़मीर अहमद खान ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
सपथ ग्रहण में शामिल विपक्षी दल
कांग्रेस की कर्नाटक में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के साथ ही राज्यो के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
राहुल गांधी बोले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के नई सरकार के सपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुऐ इस दौरान उन्होने कहा कि कर्नाटक की जनता को मैं दिल से और कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद करता हूं। आपने पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया। पिछले 5 सालों में आपने कौन सी मुश्किलें सही यह आप और हम जानते है। मीडिया में लिखा गया कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी क्यों जीती। इस जीत का सिर्फ एक कारण है और वह है कांग्रेस कर्नाटक के गरीबों, पिछड़ों, दलितों के साथ खड़ी हुई।
मोहब्बत की दुकान खुली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने यात्रा में कहा था नफरत को मिटाया और मोहब्बत जीती। नफरत के बाज़ार में कर्नाटक ने लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली। राहुल ने कहा की एक दो घंटे में कर्नाटक की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होगी। उसमें हमारे जो पांच वादे हैं वे कानून बन जाएंगे। हम जो कहते हैं हम कर दिखाते हैं।