मनोरंजन

Oscar Nominations 2023: गोल्डन ग्लोब के बाद नाटू नाटू गाने की ओस्कार में हुई एंट्री, इस कैटेगरी में हुआ नॉमिनेट

फिल्म “आरआरआर” के नाटू नाटू गाने ने एक बार फिर से धमाका मचाया हैं। अकादमी पुरस्कार के लिए दुनियाभर की काफी फिल्मो को ओस्कर के लिए अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट कर दिया गया हैं। जिसमें एसएस राजामौली की फिल्म “आरआरआर” ने फिर से तहलका मचाया हैं।

“आरआरआर” फिल्म के नाटू नाटू गाने को ओस्कार 2023 के लिए नॉमिनेट कर दिया गया हैं। ओस्कार का आयोजन करने वाली वेबर्ली हिल्स एकेडमी की ऑफिस से यह घोषणा की गई। यह घोषणा हॉलीवुड के जानेमाने एक्ट्रेस एलिसन विलिम्य्सन और ओस्कार विजेता रिज अहमद के द्वारा की गई।

ऐसा माना जाता है की भारतीय फिल्म इतिहास में नाटू नाटू गाना पहला ऐसा गाना हैं। जिसको ओस्कार 2023 के लिए नॉमिनेट किया गया। इस गाने में एमएम किरावानी के द्वारा म्यूजिक दिया गया हैं। और चंद्रबोस के द्वारा बोल लिखे गए हैं। यह गाना राम चरण और एनटी आर जूनियर पर फिल्माया गया हैं।

यह डॉक्युमेंट्री फिल्म भी हुई नॉमिनेट

इसके अलावा ऑल दैट ब्रिदस फिल्म को भी नॉमिनेट किया गया हैं। यह शौनक सेन की डॉक्युमेंट्री फिल्म हैं। इस फिल्म में दो भाइयों की कहानी बताई गई हैं। जो दिल्ली के रहने वाले हैं। इसके अलावा एलिफेंट व्हीस्पर्स फिल्म को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया हैं। यह डॉक्युमेंट्री फिल्म कार्तिकी गोंजालिव्स के द्वारा निर्माण की गई हैं। एलिफेंट व्हीस्पर्स नामक फिल्म हाथी को पालने वाले समुदाय पर बनाई गई हैं। इस फिल्म में साउथ इंडियन कपल और उनके हाथी के बीच का बंधन बताया है।

छेलो शो फिल्म को नहीं मिली जगह

छेलो शो गुजराती फिल्म के पुरे चांसिस थे की इस फिल्म का नॉमिनेट हो जाएगा। लेकिन इस फिल्म का इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट नही हुआ।

Related Articles

Back to top button