बिजनेस

Zomato Share Price: प्रॉफिट देने के बाद आज जोमैटो के शेयर में आई फिर गिरावट, 3 महीने में दिया 45 परसेंट का प्रॉफिट

जोमैटो के शेयर में आज फिर से गिरावट दर्ज हुई हैं। पिछले 3 महीने में 45 परसेंट जितना प्रॉफिट देने के बाद आज जोमैटो के शेयर प्राइस फिर घटते हुए नजर आये हैं। जिसके चलते आज निवेशको को फिर से नुकसान का सामना करना पड़ा हैं।

अगर बात की जाए जोमैटो के आज के शेयर प्राइस के बारे में तो आज जोमैटो के प्रति शेयर की प्राइस 79.80 रूपये के करीब चल रही हैं। जबकि कल स्टॉक मार्केट क्लोज हुआ था। तब जोमैटो के प्रति शेयर की प्राइस 81.30 रूपये के करीब थी। यानी की कल की तुलना में आज फिर से गिरावट दर्ज हुई हैं। और यह गिरावट -1.85 फीसदी की मानी जा रही हैं।

पिछले 52 सप्ताह में जोमैटो के शेयर प्राइस 85 रूपये के पार नही गए हैं। अगर देखा जाए तो इन दिनों जोमैटो के शेयर में लगातार स्थिरता भी देखने को मिल रही हैं। पिछले 52 सप्ताह में जोमैटो के हाईएस्ट शेयर प्राइस 85.25 रूपये करीब रहे हैं। जबकि निम्न प्राइस 40.60 रूपये के करीब रहे हैं।

हालाँकि जोमैटो के पिछले साल का रेकोर्ड देखा जाए तो निवेशको को पप्रॉफिट देने वाला ही माना जाता हैं। जोमैटो ने अपने निवेशको को साल भर में 68 फीसदी और तीन महीने में 45 फीसदी का प्रॉफिट दिया हैं। जिसके चलते निवेशको को कही ना कही फायदा ही हुआ हैं।

कुछ एक्सपर्ट की राय है की इन दिनों जोमैटो में गिरावट के कारण शेयर के प्राइस कम हैं। जो आने वाले समय में बढ़ सकते हैं। क्योकि फ़ूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के सेल्स में इन दिनों थोडा दम दिख रहा हैं। इससे जोमैटो के शेयर प्राइस भी बढ़ सकते हैं। अगर आप भी जोमैटो में निवेश करते हैं। तो एक बार अपने फाइनेंस एक्सपर्ट की सलाह जरुर ले।


Related Articles

Back to top button