मनोरंजन

श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर ने बीच रास्ते में कर दिया था ऐसा काम, बहुत नाराज हो गई थी श्रीदेवी

मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी को आ हर कोई जानता है, श्रीदेवी में फिल्म इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है ऐसा कोई नहीं है जो श्रीदेवी को नहीं जानता है। श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी की थी, साल 2018 में श्रीदेवी ने दुनिया को भले ही अलविदा कर दिया हो लेकिन आज भी सभी लोग उनको बहुत याद करते है। आज हम आपको श्रीदेवी और बोनी कपूर से जुड़ा एक किस्सा बताने वाले है। जिसकी चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया में बहुत हो रही है, श्रीदेवी ने 1996 में बोनी कपूर से शादी की थी और शादी के 9 महीने में ही बड़ी बेटी जहान्वी कपूर को जन्म दिया था। जहान्वी कपूर का जन्म 1997 में हुआ था और छोटी बेटी का जन्म 2000 में हुआ था।

आज हम आपको श्रीदेवी से जुड़ा एक किस्सा नबटने वाले है, जिस शायद ही आप जानते होंगे। बोनी जब श्रीदेवी से पहली बार मिले तो पहली नजर में ही ये अभिनेत्री पर दिल हार बैठे थे। इससे श्रीदेवी बेखबर थी । बोनी कपूर ने श्रीदेवी से बातचीत करने का सिलसिला बढ़ाने के लिए जानबूझकर मिस्टर इंडिया फिल्म में अभिनेत्री को रोल दे दिया था।

श्रीदेवी से बहुत प्यार करने लगे थे बोनी कपूर

उस दौर में श्रीदेवी का फिल्मी करियर ने अच्छी खासी रफ्तार पकड़ रखी थी। इस फिल्म के लिए श्रीदेवी की मां ने बोनी कपूर से 10 लाख रुपए की डिमांड पेश की थी । बोनी कपूर श्रीदेवी की खूबसूरती पर लट्टू थे तो ऐसे में उन्हें उन्होंने इस रोल के लिए 11 लाख रुपए चुकता कर दिए। वही श्रीदेवी और बोनी के साथ चलने का प्रोग्राम तय था तभी एकाएक श्रीदेवी की मां की तबीयत बिगड़ने लगी, तो ऐसे में श्रीदेवी को बोनी कपूर के साथ अकेले जाना पड़ा। इसी समय उन्हें घर छोड़ने के लिए वो खुद श्रीदेवी के घर गए थे।

बोनी कपूर ने कर दिया था ऐसा काम

वही रास्ते में बोनी ने श्रीदेवी से अपने प्रेम का इजहार कर दिया। ये सुनकर श्रीदेवी बोनी पर काफी खफा हो गई और वो सीधे कार से निकलते हुए घर की ओर गई। वो बोनी से इस कदर नाराज थी कि इन्होंने बातचीत करना भी पूरी तरह से बंद कर दिया। आलम ये रहा कि इनकी 8 महीने तक कोई बातचीत नही हुई। लेकिन बोनी श्रीदेवी से बेइंतहा प्यार करते थे। इस वजह से इन्होंने श्रीदेवी का साथ बिल्कुल भी नहीं छोड़ा। धीरे- धीरे श्रीदेवी को भी इस बात का एहसास हो गया तो वो डेट के लिए मान गई और अंत में इन्होंने एक दूसरे को हमसफ़र चुन लिया ,लेकिन 2018 में श्रीदेवी इस दुनिया को छोड़ कर चली।

Related Articles

Back to top button