मनोरंजनराष्ट्रीय

Asha Parekh ने शादी में गाउन पहनने पर जताई नाराजगी, लड़कियों को दी ऐसी नसीहत कि मचा बवाल

मशहूर एक्ट्रे आशा पारेख ने जीतेंद्र से लेकर धर्मेंद्र तक के साथ खूब काम किया है। उनके द्वारा निभाए गए किरदारों को लोगों ने खूब पसंद किया।वो एक्टिंग की दुनिया से कई सालों से दूर हैं। हालांकि सिनेमा जगत से जुड़े समारोह में आशा पारेख नजर आ ही जाती हैं। गोवा में चल रहे 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में वो पहुंचीं। जहां उन्होंने कुछ ऐसा बातें कही जिस पर लोग असहमति जता रहे हैं।

वेस्टर्न कल्चर को लेकर जताई नाराजगी
अभिनेत्री आशा पारेख ने कहा कि भारत के लोग अपनी संस्कृति को छोड़ वेस्टर्न कल्चर की ओर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि – ये देखकर काफी बुरा लगता है कि आज की लड़कियां शादियों में ट्रेडिशनल ड्रेस को छोड़कर वेस्टर्न ड्रेस और गाउन पहने हुए नजर आती हैं। उन्होंने कहा कि-घाघरा चोली, साडिय़ां और सलवार कमीज पहनो, इसे क्यों नहीं पहनते। उन्होंने कहा कि लड़कियां एक्ट्रेस को स्क्रीन पर देखने के बाद उन्हें कॉपी कर रही हैं फिर चाहे मोटे हो या जो हो…पहनना वही है।

बयान पर मचा बवाल
आशा परेख के इस बयान पर सोशल मीडिया पर विरोध जताया जा रहा है लोग उनकी इन बातों से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। बता दें कि आशा पारेख अपने दौर की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रही हैं, उन्हांने अपनी अदाकारी से कई सर्वश्रेष्ठ सम्मान भी हासिल किए हैं। उन्हें पद्मश्री और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button