मनोरंजन

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner: गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा ने झलक दिखला जा 10 का खिताब अपने नाम किया

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner: टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 का खिताब गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा ने अपने नाम कर लिया है। इस जोड़ी ने इस सीजन में एक से बढ़कर एक बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी थी। इस जोड़ी की जीत के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए खूब जश्न मना रहे हैं। झलक दिखला जा सीजन 10 कई माईनो में बेहद खास रहा। सबसे पहले तो ये कि यह शो करीब 5 साल बाद छोटे पर्दे पर लौटा था। शो के दौरान एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी डांसर देखने को मिले। ‘झलक दिखला जा 10’ के फाइनलिस्ट में रुबीना दिलैक, फैसल शेख, गुंजन सिन्हा, गश्मीर महाजनी, निशांत भट्ट और सृति झा शामिल रही। इन सब को अपनी दमदार परफॉर्मेंस से पछाड़ते हुए गुंजन सिन्हा ने अपने नाम जीत हासील की।

Related Articles

Back to top button