मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी संग करवाया पहला मैगजीन शूट, पहली बार दिखी बेटी

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा साल 2018 में विदेशी सिंगर और एक्टर निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। शादी के करीब 4 साल बाद यानी साल 2022 के जनवरी महीने में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने घोषणा की थी कि वो पैरेंट्स बन गए हैं और उनके घर नन्ही परी आई है। हालांकि इन्होंने बच्चे के जन्म के लिए सरोगेसी का रास्ता अपनाया। अब इस बारे में अभिनेत्री ने बताया है कि उन्होंने यह रास्ता क्यों चुना?

दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ पहली बार कोई फोटो शूट करवाया है। इसी के साथ उन्होंने बेटी को लेकर खुलकर बातें भी की। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें मेडिकल प्रॉब्लम हैं, जिसका मतलब है कि वह खुद बच्चे को जन्म नहीं दे सकती। प्रियंका ने कहा कि- मुझे मेडिकल कॉम्प्लिकेशन हैं इसलिए ये जरूरी था कि अगर हम बच्चे की सोचे तो सरोगेसी का ही सहारा ले।

pc

मैं काफी खुशनसीब हूं कि मुझे ये मौका मिला। हम अपनी सरोगेट के प्रति काफी थैंकफुल है, जिसने 6 महीनों तक हमारे बच्चे को अपनी कोक में संभाल कर रखा। बता दे प्रियंका चोपड़ा की बच्ची समय से पहले ही इस दुनिया में आ गई थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ फोटोशूट की तस्वीरें अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं, और वहां इनके जल्द ही 85 मिलियन फॉलोवर होने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा की वर्कफ्रंट की बात करें तो ये जल्द ही रिचर्ड मैडेन के साथ ‘रूसो ब्रदर्स’ और सैम ह्यूमन के साथ ‘लव अगेन’ फिल्म में नज़र आने वाली है।

Related Articles

Back to top button