मनोरंजन

Aamir Khan:बेटी इरा की सगाई में पहुंचे आमिर खान के लुक ने सभी को चौंकाया, बेटी-और दामाद पर ठहरी सभी की निगाहें

बॉलीवुड अभिनेता मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) की उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से सगाई हो गई है। और जल्दी ही दोनों शादी भी करने वाले हैं। शुक्रवार को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में इरा खान की सगाई हुई। आयोजन के बाद अब सोशल मीडिया पर सगाई की फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपनी सगाई के दौरान इरा खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं, रेड गाउन पहने हुए वो काफी हॉट नजर आई। वहीं होने वाले जीवनसाथी नूपुर शिखरे ब्लैक टक्सीडो में बड़े हैंडसम नजर आ रहे थे। जबकि अलावा आमिर खान सफेद कुर्ता पहने हुए थे। इस दौरान उनका लुक बिल्कुल बदला दिख रहा है।

Ira Khan

लाल रंग के गाउन इरा खान काफी हॉट नजर आ रही है। उनकी खूबसूरती के चलते सगाई में उनके चेहरे से किसी की नजरें हट नहीं रही थी। अब उनके सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर अब वायरल है। रेड कलर का ऑफ शॉल्डर गाउन पहन कर इरा बेहद ग्लैमरस लुक दे रही थीं। वहीं नुपुर शिखरे भी टक्सीडो पहन बेहद हैंडसम दिख रहे थे।

Ira Khan

बता दें कि नूपुर शिखरे ने कुछ दिनों पहले ही रोमांटिक अंदाज में इरा खान को किस करते हुए प्रपोज किया था। जिसका वीडियो इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। बताया जा रहा है कि इरा और नूपुर शिखरे साल 2020 से ही रिलेशनशिप में हैं। अक्सर ही दोनों साथ में टाइम स्पेंड करती और छुट्टियां भी साथ में मनाती नजर आते थे।

Ira Khan

इरा की सगाई के दौरान इरा के पिता और सुपरस्टार आमिर खान का लुक सभी को चौंकाने वाला था। सफेद रंग के धोती कुर्ते में पहुंचे आमिर की सफेद दाढ़ी और बाल देख वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। इस दौरान उनकी उम्र तस्वीर से साफ देखी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button