मनोरंजन

Nysa Devgan: काजोल की बेटी अचानक कैसे हुई इतनी खूबसूरत, ट्रोल होने पर मां ने खोला ये राज, शेयर किए ब्यूटी सीक्रेट्स

बॉलीवुड में जितनी लाइमलाइट सितारों की होती है, उतना ही ध्यान उनकी फैमली और बच्चों पर भी रहता है। इन सितारों के बच्चे तो जन्म लेते ही लाइमलाइट में आ जाते हैं। ऐसी ही एक स्टारकिड हैं अजय और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan), जिन पर हमेशा ही मीडिया की नजर रहती हैं। न्यासा के अचानक हुए ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर सभी हैरान हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि इतना बदलाव कैसे हो सकता है। जिसके चलते न्यासा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी होना पड़ रहा है। लेकिन इस बारे में उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रया नहीं आई। लेकिन न्यासा की मां काजोल ने अब अपनी बेटी की खूबसूरती का सीक्रेट खोला दिया है।

इसन दिनों काजोल (Kajol ) की लाडली न्यासा देवगन ट्रोलिंग की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उनके अचानक हुए ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी हैरान हैं। लोगों को इस बदलाव पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। न्यासा को एक दिवाली पार्टी में देखकर कई लोगों ने इस स्टारकिड को पहचानने तक से इनकार कर दिया।

Nysa Devgan

न्यासा इस तरह हो रही हैं ट्रोल
सोशल मीडिया पर न्यासा की तस्वीरों पर कई कमेंट्स आ रहे हैं, लोग जानना चाह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्या किया कि अचानक वह इतनी अलग और ग्लैमरस दिखने लगी हैं। दरअसल लोगों को लग रहा है कि इसके पीछे सर्जरी, बोटोक्स और वाइटनिंग इंजेक्शन का कमाल है। है।

Nysa Devgan

मां ने खोला बेटी की खूबसूरती का राज
अब काजोल ने इस मुद्दे पर बात करते हुए अपनी बेटी के ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे का सच सबके सामने खोल दिया है। काजोल ने बताया कि वह खुद भी न्यासा से ब्यूटी टिप्स लेना भी पसंद करती हैं क्योंकि वह इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहती हैं और ब्यूटी हैक्स के बारे में काफी कुछ जानती हैं। न्यासा की मां ने मीडिया में बताया कि हफ्ते में तीन बार न्यासा फेस मास्क का यूज करती हैंं। इतना ही नहीं अपने पिता अजय देवगन की तरह न्यासा भी फिटनेस को लेकर काफी फिक्रमंद रहती हैं। हर दिन योगा करती हैं। डाइट की बात करें तो न्यासा दिन की शुरुआत दो से तीन गिलास गर्म पानी पीकर करती हैं। इसके बाद नाश्ते में उबले अंडे, ताजे फल और दलिया खाती हैं।

Related Articles

Back to top button