मनोरंजन

आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी के नाम पर किया फैसला, नाम सुन कर मां नीतू कपूर की छलकी आंखें!

बालीवुड कलाकार अलिया और रणबीर हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। आलिया ने ६ नवंबर को एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया हे। इन दिनों दोनों की परिवारों में खुशी का माहौल है। अब बेटी के नामकरण का दौर चल रहा है। हर किसी को बेटी के नामकरण का इंतजार है। फैंस भी कपूर प्रिंसेस का नाम जानने के लिए उत्सुख हैं। फैंस सोशल मीडिया के जरिए रोजाना ही दोनों स्टार्स से इस बारे में पूछते हैं। फैन्स आलिया और रणबीर की बेटी का नाम तो जानना ही चाहते हैं, साथ ही उसकी पहली तस्वीर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि आलिया भट्ट ने 15 नवंबर 2022 को अपने इंस्टा हैंडल पर बच्ची के जन्म के बाद की पहली तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में आलिया ने एक नारंगी रंग का कप पकड़े थीं जिसमें ‘मांÓ लिखा हुआ था। वहीं बेटी के नाम को लेकर खबर आ रही है कि रणबीर और आलिया ने दिग्गज अभिनेता दिवंगत ऋषि कपूर के नाम से बेटी का नाम रख कर अपने पिता को श्रद्धांजलि देने का फैसला लिया है। दादी नीतू कपूर को भी अपने बेटे और बहू का यह विचार काफी पसंद आया कि वह भावुक होकर रो पड़ीं। वह अपनी पोती के नाम की घोषणा करने को बेसब्र हैं।

बताया जा रहा है कि कपूर प्रिंससे का नाम उनके माता-पिता ने सोच लिया है और दोनों परिवारों के बीच विचार-विमर्श के बाद ही सार्वजनिक किया जाएगा। फिलहाल दोनों परिवार बेहद खुश हैं। और बेटी के हर मोमेंटस को इंज्वाय कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आलिया-रणबीर जल्दी ही अपनी बेटी का नाम एनाउंस करेंगे।

Related Articles

Back to top button