मनोरंजन

कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा ने उठाया अपने राज से पर्दा, पैसों के लिए इसके साथ गुजार चुकी है पूरी रात

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा पिछले कुछ समय से बहुत ज्यादा सुर्ख़ियों में है। अंजलि अरोड़ा को कच्चा बादाम गर्ल के नाम से जानते है। अंजलि अरोड़ा ने कुछ ही समय बहुत लम्बी फैन फॉलोविंग बना ली है। 10 मिलियन से ज्यादा लोग उनको इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। हालांकि उनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन शो में उन्होंने एक टास्क के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अपनी लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स बताए हैं।

अंजली अरोड़ा कुछ समय पहले लॉक अप शो का हिस्सा रही जहाँ उन्होंने ने अपने राज से पर्दा उठाते हुए कहा, ‘दिसंबर में मैं रूस गई थी। मैं सिंगल थी। किसी से मेरा रिलेशन नहीं था। जब वहां गई तो मेरा रिसेप्शनिस्ट से अट्रैक्शन हो गया। मैंने होटल के रिसेप्शनिस्ट से शनिवार को पार्टी करने के लिए 5000 रुबल यानी 2,737 रुपये लिए थे। मुझे बस पैसे चाहिए थे। मैंने उससे और मांगा तो उसने मुझे और दे दिए। फिर रात को हम साथ में पार्टी करने के लिए चले गए। इस बारे में मेरे किसी दोस्त को पता नहीं था। यहां तक कि मुझे ये भी नहीं पता था कि मेरे पेरेंट्स को जब पता चलेगा तो वो कैसे रिएक्ट करेंगे।’

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने अंजली का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक ने लिखा, ‘ये क्या सीक्रेट था।’ दूसरे ने लिखा, ‘रूसी टिक टॉक स्टोरी।’ एक ने तो मेकर्स पर ही सवाल उठा दिया। कहा, ‘ये कैसा सीक्रेट हुआ भाई? अगर डिटेल्स एडिट कर दी है इस वीडियो से तो वो अलग बात है।’

Related Articles

Back to top button