मनोरंजनराष्ट्रीय

एक और टीवी एक्ट्रेस का हुआ निधन, सड़क हादसे में गई जान, जांच में जुटी पुलिस

मनोरंजन जगत इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक और टीवी कलाकार इस दुनिया को छोड़ कर चली गई। अभिनेत्री कल्याणी कुराले जाधव का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि कोल्हापुर में हुए एक सड़क दुर्घटना में कल्याणी कुराले जाधव की जान चली गई। पुलिस ने रविवार को एक्ट्रेस के निधन की जानकारी दी। इस खबर से हर किसी की आंखें नम हैं। सोशल मीडिया पर कल्याणी कुराले जाधव के निधन पर लोग शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ट्रैक्टर से हुआ हादसा
बताया गया है कि अभिनेत्री कल्याणी की कार का एक्सीडेंट सांगली-कोल्हापुर हाईवे पर हुआ। हाईवे में हलोंदी इंटरसेक्शन के पास उनकी गाड़ी को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसके बाद गंभीर रूप से एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने कल्याणी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। ट्रैक्टर के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कल्याणी के फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कई टीवी शोज में कर चुकी हैं काम
कल्याणी कुराले जाधव ने कई टीवी शोज में काम किया है। उनके फैंस एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती और सादगी के भी कायल थे। 32 साल की इस खूबसूरत अभिनेत्री ने कुछ दिनों पहले ही अपना होटल भी खोला था।

Related Articles

Back to top button