Saas, Bahu Aur Flamingo Review: सास, बहु और फ्लेमिंगो शो 5 मई को रिलीज होने वाली है। जिसमें डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। यह शो उन महिलाओं की कहानी बताता है जो खुद से माफी नहीं मांग सकती। यह एक ऐसा शो है जो नारीवाद और नारी सशक्तिकरण को नया दृष्टिकोण प्रदान करता है।
सामान्य से अलग है कहानी
जब सास, बहु से लगा की यह कोई टिपिकल सास, बहु की कहानी है लेकिन ट्रेलर से पता चलता है की इस शो की खानी सामान्य से हटकर है । दिनेश विजन का प्रोडक्शन दर्शकों के लिए ठोस कंटेंट लेकर आया है जो पूरी तरह अलग है। इस शो में सास, बहु मिलाकर कला धंधा करते हैं। यह शो काफी खौफनाक और एंटरटेनिंग है।
शो की कहानी
ये शो सावित्री नाम की महिला की कहानी है जो ड्रग्स का धंधा चलती है। इस धंधे में उसकी बेटी और दो बहुएं सामिल है। सावित्री के बेटे को उसके धंधे के बारे में कुछ नहीं पता है। उसका गोद लिए हुए बेटे को उसके बारे में पता है और वह उसका साथ भी देता है। कहानी शुरू होती है एक नेता के बेटे से जो ज्यादा ड्रग्स लेता है । मामला ज्यादा बढ़ने पर छानबीन शुरू होती है। फिर दिखाया जाता है सावित्री जिसे लोग रानी बा बोलता है का साम्राज्य। इस साम्राज्य को महिलाएं चलती हैं। जल्द ही सावित्री का धंधा जोर पकड़ लेता है जिसके चलते उसके दुश्मन खड़े हो जाते हैं। जो उसे खत्म कर देना चाहते है। आगे की कहानी के लिए आपको पूरी सीरीज देखनी होगी । जो डिजनी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज हो चुकी है।
स्टार कास्ट
सावित्री डिंपल कपाड़िया बनी हैं जो मुख्य भूमिका में हैं। बेटी का किरदार राधिका मदान ने निभाया है। बहु के अभिनय ईशा तलवार और अंगिरा धार ने किया है। गोद लिए बेटा उदित अरोड़ा बने हैं वहीं दीपक डोबरियाल विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं।