मनोरंजनलाइफस्टाइल

70 साल के इस फेमस एक्टर ने 29 साल छोटी हसीना संग रचाई चौथी शादी, जानिए कैसे रखते हैं बीवी को खुश

70 year old famous actor married 29 years younger woman for the fourth time: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शुमार कबीर बेदी (Kabir Bedi) 77 साल के हो चुके हैं। फिल्मों में तो इन्होंने खूब नाम कमाया ही है, साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। खासतौर पर अपनी शादियों को लेकर अक्सर ही चर्चा में आ जाते हैं। बतादें कि कबीर बेदी 4-4 शादियां कर चुके हैं। इनके सं उनकी चौथी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में आ गए थे। चौथी शादी के वक्त उनकी उम्र 70 साल की थी और उन्होंने इस उम्र में शादी का फैसला लिया वो भी खुद 29 साल छोटी हसीना के साथ। दोनों ने शादी की और इनकी शादी को 7 साल हो चुके हैं और वो ही अपने इस रिश्ते में काफी खुश हैं।

कबीर की चौथी पत्नी बेटी से भी है छोटी
कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने अपने 70वें जन्मदिन पर अपने चाहने वालों को बड़ा सरप्राइज दिया था। जब उन्होंने अपनी चौथी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, तो देखने वाले हैरान रह गये थे। इस फोटो में दुल्हन के रूप में दिख रही महिला की उम्र काफी कम दिख रही थी। बाद में पता चला कि कबीर बेदी ने खुद से 29 साल छोटी परवीन दोसांझ (Parveen Dosanjh) से शादी की है। शादी के वक्त परवीन की उम्र 41 साल की थी। ऐसे में इस कपल के बीच उम्र का इतना बड़ा फासला हर किसी को हैरान कर रहा था। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि परवीन कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी (Pooja Bedi) से भी छोटी हैं। उम्र के इस फासले के बाद भी दोनों का शादीसुदा जीवन काफी खुशमय बताया जाता है।

अब तक चार बार दूल्हा बन चुके कबीर बेदी
फेमस एक्टर कबीर (Kabir Bedi) ने अपनी पहली शादी 1969 में ओडिशी डांसर प्रोतिमा से की थी। लेकिन कबीर बेदी का नाम उस दौर की फेमस ऐक्ट्रेसेस परवीन बाबी (Parveen Babi) से जुडऩे के कारण दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और इनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन की फैशन डिजाइनर सुसैन से दूसरी शादी की। यह रिश्ता भी ज्यादा नहीं टिक पाया और दोनों जल्दी की एक दूसरे से अलग हो गये। फिर कबीर बेदी ने 1990 में तीसरी शादी रेडियो और टीवी रिप्रेजेंटर निक्की से की। यह शादी करीब 15 साल चली उसके बाद तलाक के बाद कबीर ने परवीन दोसांझ (Parveen Dosanjh) का हाथ थाम लिया।

Related Articles

Back to top button