मनोरंजन

अर्जुन कपूर को नहीं बल्कि किसी और को मलाइका ने कहा दिया हां! साथ ही कहा- आने वाला है मजा

मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शरमाते हुए पिछले दिनों एक पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में लिखा था कि आखिरकार हां कह दिया..। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस अंदाजा लगाने लगे थे कि मलाइका ने अर्जुन कपूर से शादी का डिसीजन ले लिया है। जिसके बाद फैंस खूब कमेंट कर के सवल भी कर रहे थे और बधाई भी दे रहे थे। इन सब अटकलों के बीच मलाइका ने एक और नया पोस्ट किया है, जिसमें उसने पिछले पोस्ट की सच्चाई बताई है। इस पोस्ट के जरिए मलाइका ने बताया है कि दरअसल, उन्होंने अर्जुन से शादी के लिए हां नहीं कहा है। उन्होंने बताया कि वह एक नया शो लेकर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका ये शो काफी अलग होगा, जो यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगा। मलाइका ने अब जो फोटो शेयर की है उस पर लिखा है मूविंग विद मलाइका। मलाइका ने अपने इस पोस्ट के साथ ही अपने इस नए शो के बारे में अन्य जानकारी भी दी है।

मलाइका का नया पोस्ट
इस नए पोस्ट में मलाइका ने लिखा, ‘मैंने हां कह दिया है, लेकिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार को जिसमें वो अपने नए रिएलिटी शो को लेकर। शो का नामा उन्होंने बताया – मूविंग विद मलाइका। इस शो के जरिए आप मुझे और क्लोज और पर्सनली देख पाएंगे, इसके पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। मलाइका ने कहा कि रुकिए, आप लोग क्या सोच रहे हो मैं किस बारे में बात कर रही हूं? मंै अपने शो के बारे में बता रही हूं, देखिए इस शो को जो 5 दिसंबर से स्ट्रीम हो रहा है।’

नजर आएंगे करीबी लोग
मलाइका को इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ ही सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सभी इस शो को देखने के लिए काफी एक्साइटेड भी हो रहे हैं। फैंस को लग रहा है कि इस शो के जरिए हो सकता है कि मलाइका के डेली लाइफ अपडेट्स के बारे में जानकारी मिलती रहे। फैंस को पता चलेगा कि स्पेशयली उनकी पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है। बता दें कि यह मलाइका का डिजिटल डेब्यू है और इसमें मलाइका के परिवार वाले और करीबी दोस्त नजर भी आएंगे। इसके अलावा हो सकता है कि अर्जुन कपूर भी इसमें नजर आएं और दोनों की लव लाइफ के बारे में फैंस को और भी अपडेट मिले।

Related Articles

Back to top button