मनोरंजन

‘निरहुआ’ को छोड़ उनके छोटे भाई के साथ रोमांस करती दिखीं Amrapali Dubey! वीडियो देख फैंस ने कहा…

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने अबतक के करियर में कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। आम्रपाली फैंन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। पर्दे पर आम्रपाली की जोड़ी सबसे ज्यादा भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ पसंद की जाती है। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं फिल्मों के अलावा दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेकिन इसी बीच अब आम्रपाली का एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में वह निरहुआ के साथ नहीं बल्कि उनके छोटे भाई के साथ रोमांस करती दिख रही हैं। यकीन नहीं तो खुद देखें वीडियो…

https://www.instagram.com/reel/CW8JfCzBX0b/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो को आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आम्रपाली के साथ निरहुआ यानी दिनेश लाला यादव के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों एक गाने पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। पहले प्रवेश नजर आते हैं फिर बाद में आम्रपाली आती हैं और उनके गले लग जाती हैं। इस दौरान दोनों काफी रोमांटिक होते दिख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button