मनोरंजन

लोगों ने मलाइका से पूछा- अर्जुन कपूर से दूसरी शादी कर रही हो? शरमाते हुए मिला ये जवाब…

इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के मोहाब्बत के खूब चर्चे हैं। ऐसे में सभी के मन में सिर्फ यही सवाल है कि क्या दोनों शादी भी करेंगे या फिर ये इश्क कुछ दिन का फसाना बन कर रह जाएगा। इनके फैसं हर पोस्ट पर यहीं सवाल पूछते हैं कि आप दोनों शादी कब कर रहे हैं। अब लगता है कि ये दोनों अपने फैंस को जल्दी ही गुड न्यूज देने वाले हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर मलाइका ने एक तस्वीर शेयर की है और इसके साथ कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा, जिसे पढ़ कर अनुमान लगाया जा रहा है कि बालीवुड में जल्दी ही एक और शहनाई बजने वाली है।

मलाइका अरोड़ा ने शरमाते हुए कहा- हां
मलाइका ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। खुले हुए बाल शरमाई हुई नीची निगाहें किए हुए कैप्शन में लिखा- मैंने हां कह दिया। इस कैप्शन के साथ रेड हार्ट इमोजी शेयर किया। जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

जल्द होगी अर्जुन-मलाइका की शादी?
सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अर्जुन ने प्रपोज किया है और मलाइका ने हां कह दी है। पोस्ट पर मलाइका ने साफ-साफ तो कुछ नहीं लिखा, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने कैप्शन लिखा और जैसे वो शरमाते हुए तस्वीर शेयर किया है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामला शादी तक पहुंच चुका है।

Related Articles

Back to top button