बॉलीवुडमनोरंजन

Shehnaaz Gill Health: बाहर का खाना खाने की वजह से शहनाज गिल की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में भर्ती

Shehnaaz Gill Health: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल को लेकर एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। हाल ही में सलमान खान के साथ नजर आए और हाल ही में रिलीज हुई थैंक यू फॉर कमिंग की एक्ट्रेस शहनाज गिल हाल ही में बुरी तरह बीमार पड़ गई है, इन दिनों में अस्पताल में भर्ती हैं। चलिए बताते है पूरा मामला..

मशहूर फिल्म अभिनेत्री शहनाज गिल इंस्टा में लाइव आकर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। बता दे की के शहनाज गिल को इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने इंस्टा पर लाइव आकर अपना हेल्थ अपडेट दिया है, इसके अलावा उन्होंने सलाह दिया है कि बाहर का खाना मत खाए।

इसके अलावा शहनाज गिल से मिलने अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर भी हॉस्पिटल में मिलने पहुंची है। उनका हेल्थ अपडेट लिया है। बता दे की लगातार इंटरनेट पर शहनाज़ गिल के ठीक होने की कामना कर रहे है और दुआ कर रहे है की जल्द एक्ट्रेस फिर से फिट होकर वापस लौट आए।

Related Articles

Back to top button