दिल्लीबड़ी खबरमनोरंजनराष्ट्रीय

Singer Kanwar Chahal Death: मशहूर पंजाबी सिंगर कंवर चहल का 29 साल की उम्र में निधन, शहनाज गिल के साथ कर चुके है काम

पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर कंवर चहल का 29 वर्ष कि उम्र में निधन हो गया। कंवर चहल अपनी आवाज से सभी के दिलों में राज करते थे। वही कंवर चहल मशहूर गायक शहनाज गिल के साथ भी काम कर चुके हैं कंवर चहल म्यूजिक इंडस्ट्री के एक उभरते सिंगर्स थे। उनका असमय निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है। कंवर चहल सोशल मिडिया पर भी अपनी धुम मचाते थे। साथ ही बताया जाता है कि कंवर चहल ने सोशल मिडिया से ही अपने करियर कि शुरूआत कि थी। वही गुरूवार को कंवर चहल का निधन हो गया। निधन किस वजह से हुआ इस बात कि पुष्टी नही हो पाई है।

म्यूजिक इंडस्ट्री में छाया मातम

कंवर चहल के निधन की खबर सुन पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री इस वक्त शोक में डूब गई हैं। इसके पहले भी कई बड़े बड़े सितारों को खो दिया है और कंवर चहल के निधन ने एक बार फिर म्यूजिक इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है बताया जा रहा है कि कंवर का अंतिम संस्कार पंजाब के मनसा में भीखी के पास ही होगा, जहां उनकी फैमिली और दोस्त उन्हें अंतिम विदाई देने वाले हैं। हालफिलाल ही कई ऐसी घटना देखी गई लेकिन एक बार फिर पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Back to top button