मनोरंजनराष्ट्रीय

रेप और हत्या के दोषी राम रहीम ने लॉन्च किया धमाकेदार गाना, कहीं इमेज सुधारने की कोशिश तो नहीं?

रेप और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम इन दिनों पैरोल पर जेल से बाहर है। राम रहीम ने महज 15 दिन के भीतर अपना दूसरा गाना लॉन्च किया है। यह नया गाना उसके फॉलोवर्स खूब वायरल कर रहे हैं। सोशल मीडिय पर इस गाने को खूब सराहा भी जा रहा है। राम रहीम ने इस गाने के जरिए नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। गाने के जरिए उसने लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया है। एक के बाद एक दो गाने रिलीज कर राम रहीम सुर्खियों में है। कुछ लोग इसकी सराहना कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे राम रहीम की छवि सुधारने की कोशिश बता रहे हैं।

40 दिन की पैराल पर जेल से बाहर
बता दें कि रेप और हत्या के मामले में सुनरिया जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा राम रहीम इन दिनों 40 दिन की परोल पर बाहर है। इसी दौरान राम रहीम ने इससे पहले दिवाली पर एक गाना लॉन्च किया था, जिसके अब तक कई लाख व्यूज मिल चुके हैं। पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम इन दिनों यूपी के बागपत स्थित डेरा में ठहरा हुआ है। डेरा के संस्थापक शाह मस्ताना जी महाराज के अवतरण दिवस पर आठ नवंबर को राम रहीम और उसके अनुयायियों ने यहां पर बड़ा आयोजन किया था। इस आयोजन में लोग बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन भी जुड़े थे।

महज 12 घंटे में 12 लाख से अधिक व्यूज
अपने नए गाने में राम रहीम ने नशा छोडऩे, नशा बेचने वालों पर शिकंजा कसने और ठेके बंद करवाने की अपील की है। इस गाने को महज 12 घंटे के भीतर 12 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Related Articles

Back to top button