मनोरंजन

विकी कौशल और कटरीना कैफ दो बार करेंगे शादी, शादी कि डेट और जगह आई सामने….

बीते कुछ महीनों में विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरें आए तेजी से वायरल हुई हैं। दोनों ने भले ही अपनी शादी की खबरों के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया हो लेकिन खबरें उनकी वेडिंग डेस्टिनेशन से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक के बारे में सामने आ रही हैं।

खबरें हैं कि दोनों 7 से 9 दिसंबर के बीच सवाई माधोपुर (राजस्थान) के सिक्स सेंसेस फोर्ट में सात फेरे लेंगे। इसके बाद से ही दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब आ रही खबरें फैंस को और चौंका सकती हैं।

हमें दोनों की शादी से जुड़ी एक एक्साइटिंग खबर मिली है। बॉलीवुड लाइफ को सूत्रों से पता चला है कि विकी और कटरीना राजस्थान से पहले मुंबई में शादी करने जा रहे हैं। जी हां, ये सच है। दोनों की जोड़ी राजस्थान से पहले मुंबई में भी शादी करेगी।

कटरीना कैफ से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि राजस्थान में शाही शादी से पहले विकी और कैट अगले हफ्ते मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे। दोनों कोर्ट मैरिज के तुरंत बाद जयपुर निकल जाएंगे। वहां से शादी की लोकेशन सवाई माधोपुर के लिए निकलेंगे। दोनों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button