मनोरंजन

करिश्मा कपूर और अक्षय खन्ना की आज हो गई होती शादी, लेकिन इस वजह से दोनों ने तोड़ दिया था रिश्ता

मशहूर बॉलीवुड एक्टर और विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने फिल्मों में ज्यादा कुछ कम्मल तो नहीं दिखा पाए है, लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ के लिए हमेशा ही ट्रेंड में रहते है। अक्षय 47 साल के हो चुके है लेकिन वो अभी तक कुंवारे है। लेकिन एक समय था जब उनकी शादी हो सकती थी लेकिन हो नहीं पाई। अक्षय ने 1997 में डेब्यू किया था उस फिल्म का नाम था हिमालय पुत्र अक्षय ने इसके बाद पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और कई हिट फिल्में दे जैसे हंगामा, हलचल, हमराज, आ अब लौट चले और भी कई फ़िल्में शामिल है। हलाकि अब वे ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आते है। उनकी एक फिल्म आने वाली Drishyam 2 जिसमे वो नजर आएंगे।

एक समय था जब अक्षय और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी हर जगह ट्रेंड में आ गई थी, लव स्टोरी ने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित भी किया। बताया जाता है कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन दोनों की शादी हो नहीं पाई और एक्टर आज तक सिंगल हैं, उन्होंने कभी शादी नहीं की।

अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की बात की जाए तो, दोनों की अफेयर की खबरों की साथ-साथ शादी की खबरें भी खुब चर्चाओं में रही थीं। बताया जाता है कि करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर ने खुद अक्षय के पिता यानी दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के पास जा कर दोनों की शादी की बात की थी, लेकिन इस रिश्ते से करिश्मा की मां बबीता खुश नहीं थीं।

बताया जाता है उस समय करिश्मा कपूर करियर बहुत ही अच्छा चल रहा था, इसीलिए वे अपने करियर को ख़राब नहीं करना चाहती थी। इस बात को उनकी बबिता ने समझा और रिश्ते को ठुकरा दिया था।

Related Articles

Back to top button