मनोरंजन

नोरा फतेही ने रेड गाउन में जमकर फ्लॉन्ट किए बॉडी कर्व्स, हॉटनेस देख फिदा हुए फैंस

अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों बॉलीवुड में छाई हुई हैं। नोरा फतेही अभिनय के साथ ही डांस भी बहुत बेहतरीन करती हैं। उनके डांस के दीवाने तो बॉलीवुड के बड़े कलाकार भी हैँ। नोरा अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपनी फैशन डायरी से स्निपेट रोज ही साझा करती रहती है। नोरा के बादन पर हर आउटफिट कमाल का लगता है। गाउन हो या फिर साड़ी, नोरा किसी भी आउटफिट को पहने लें उसकी खूबसूरती अपने आप ही बढ़ जाती है। नोरा ने हाल ही में लाल रंग के गाउन में अपनी कुछ फोटोज शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस का दिन अच्छा हो गया। उनके इन बेहतरीन फोटोज को देख कर दिन की शुरुआत करने वाले फैंस को दिनभर उनका हस्न भुलाना मुश्किल हो जाएगा। उनकी हॉटनेस फोटोज में ऐसे दिख रही है, जिसे देख कर कोई भी फिदा हो जाए।

Nora Fatehi

बता दें कि नोरा ने फैशन डिजाइनर हाउस फाल्गुनी शेन पीकॉक के लिए म्यूज की भूमिका निभाई है और उन्हांने डिजाइनर हाउस की वॉर्डरोब से इस बेहतरीन गाउन को चुना। नोरा के इस खूबसूरत रेड गाउन के साथ में स्लिप-इन डिटेल्स, प्लंजिंग नेकलाइन, रेड रेशम थ्रेड्स में सेक्विन डिटेल्स और एक थाई-हाई स्लिट था। जो उन पर कमाल का लग रहा है। नोरा ने मिशो डिज़ाइन्स और रेड स्टिलेटोस के गोल्डन स्टेटमेंट नेक चोकर में, गजब के पोज दिए।

Nora Fatehi

इस फोटोशूट के लिए फैशन स्टाइलिस्ट आस्था शर्मा द्वारा स्टाइल किय गया। जिसमें नोरा ने अपने बालों को एक पोनीटेल में बांधा और न्यूड आईशैडो, ब्लैक कोहल, ब्लैक आईलाइनर, मस्कारा से लदी पलकें, खींची हुई भौहें, कंटूरेड गाल के साथ पेस्टल रेड लिपस्टिक की शेड से खुद को संवारा है।

Nora Fatehi

बता दें कि नोरा फतेही के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं, जो उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। और उनकी हर पोस्ट का इंतजार करते रहते हैं। नोरा को उनकी लुक्स, स्टाइल, डांस मूव्स और हॉटनेस के लिए काफी पंसद किया जता है।

Related Articles

Back to top button