आकांक्षा शर्मा के हैलोवीन लुक में दिए खतरनाक पोज, ब्रालेट और शॉट्र्स में खूब वायरल हो रही तस्वीरें
अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी बढ़ती नजदीकियों को लेकर पिछले दिनों सुर्खियों में आ गई थी। अब इस एक्ट्रेस ने अपने हैलोवीन लुक को लेकर चर्चा में हैं। आकांक्षा शर्मा के हैलोवीन लुक से सभी को हैरान कर दिया है। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि खूब वायरल हो रही हैं और उनका ये लुक इंटरनेट पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
बता दें कि हाल ही में ओरहान अवत्रामणि ने ग्रैंड हैलोवीन पार्टी होस्ट की। जिसमें तमाम स्टार किड्स और सितारों का जमावड़ा लगा था। इस पार्टी से जहां स्टार डॉटर्स के लुक खूब वायरल हो रहे हैं तो वहीं एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा की फोटोज देख कर फैंस सारा-जाह्नवी के लुक को भी भूल गए हैं।
इस पार्टी में आकांक्षा शर्मा ने ब्लैक सिजलिंग लुक में शिरकत की। आकांक्षा इस दौरान ब्लैक ब्लेजर और शॉट्र्स पहले हुए थीं। उन्होंने ब्रालेट और शॉट्र्स को अपने ब्लेजस के अंदर कैरी किया था। हालांकि ये दोनों ही नहीं दिखाई दे रहे थे। जिससे उनका लुक कुछ ज्यादा ही बोल्ड लग रहा था।
टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशन को चर्चा में आईं आकांक्षा शर्मा कई एड्स और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने महेश बाबू, कार्ति और वरुण धवन के साथ भी काम किया है। बता दें कि आकांक्षा का जन्म 14 अप्रैल 1994 को हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुआ था। यहीं से एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई पूरी की थी। आकांक्षा को एक्टिंग से बेहद लगाव था। वह हमेशा से एक्टर बनना चाहती थीं, जिसमें उनकी मां ने खूब सपोर्ट किया था। आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।