मनोरंजन

जहान्वी कपूर ने खुलेआम बॉयफ्रेंड को किया Kiss, वीडियो हुआ वायरल

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस जहान्वी कपूर जो की दिंवगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी है, इस समय वो सोशल मीडिया में खूब छाई हुई है। जहान्वी कपूर ने बहुत कम समय में खूब नाम कमाया है, जहान्वी फिल्मों की वजह से कम उनकी ड्रेस और अक्सर नई-नई फोटो की वजह से ज्यादा जाना जाता है। जहान्वी कपूर अक्सर अपनी पर्सोनल लाइफ की वजह से बहुत ट्रेंड में रहती है। जहान्वी का अभी तक किसी एक्टर के साथ नाम तो नहीं जुड़ा लेकिन उनके कई अफेयर रहे है। ये हम इसलिए कह रहे क्युकी जहान्वी की उनके बॉयफ्रेंड के साथ कुछ फोटो वायरल हुई जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। ऐसे ही उनके एक एक्स बॉयफ्रेंड थे अक्षत राजन जिनसे काफी पहले एक्ट्रेस अलग हो चुकी थी।

मगर अब कहा जा रहा है कि वे फिर से अक्षत के करीब आ चुकी है।इसके पीछे की वजह है इन दिनों इंटरनेट पर सरक्यूलेट हो रही एक वीडियो, जिसमें अभिनेत्री अक्षत पर खूब प्यार लुटाती दिख रही है। सबसे खास बात यह है कि यह वीडियो खुद अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। दरअसल, अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक पार्टी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

इस पार्टी में उनके साथ उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी दिखाई दे रही है। उन्होंने काले रंग की शर्ट और पैंट को एक ग्रे ओवरसाइज़्ड ब्लेज़र के साथ पेयर किया हुआ था। इसके साथ ही अक्षत अभिनेत्री को बाहों में भर कर बड़े ही प्यार से किसी करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

बाद में जाह्नवी कपूर और अक्षत के साथ तस्वीरों में खुशी कपूर भी दिखाई दी। तस्वीर में, जाह्नवी और ख़ुशी, अपने दोस्तों के साथ, किंग, क्वीन और जैक कार्ड के बड़े कटआउट और गुब्बारे के साथ फ़ोटो खिंचवाती हुई नजर आ रही है। वहीं उनके पीछे एक बड़ा सा पासा भी देखा जा सकता है। जान्हवी ने अपनी इस फोटो में कैप्शन देते हुए FAM लिखा हैबता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में ही अक्षत का जन्मदिन था।

जाह्नवी कपूर को आखरी बार रूही फ़िल्म में देखा गया था। इस फ़िल्म में उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा जैसे कलाकार भी शामिल थे। जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में दोस्ताना 2, तख्त पाइपलाइन में हैं और गुड लक जेरी होगी।

Related Articles

Back to top button