मनोरंजन

इन एक्ट्रेस ने स्टारकिड्स को पछाड़कर नेपोटिज्म को दिखाया ठेंगा, खुद के दम पर बनी सुपर स्टार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमेशा ही नेपोटिज्म का मुद्दा छाया रहता है, इन दिनों तो कुछ ज्यादा ही इसका असर है। जिसके चलते पिछले दिनों कई फिल्मों का बायकाट भी किया गया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दर्शक भी नेपोटिज्म को लेकर खुलकर विरोध जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्टार्स किड्स ही आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, फिल्मी दुनिया में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने खुद के दम पर अपनी मंजिल को हासिल किया है। तो आइए आज उन एक्ट्रेसेस के बारे में जानते हैं, जो नॉन फिल्म बैकग्राउंड से आती हैं और आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनका राज है। इनमें प्रिंयका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण सहित कई अभिनेत्रियां हैं-

taapsee pannu

तापसी पन्नू
दिल्ली में जन्मी तापसी पन्नू एक्टिंग करियर की शुरू करने से पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। तापसी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।
kriti sanon

कृति सेनन
दिल्ली की रहने वाली कृति सेनन का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं रहा है। कृति ने अपने दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाया है। कृति ने साउथ फिल्मों से एक्टिंग शुरुआत की थी। आज वह बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री हैं।

anushka sharma

अनुष्का शर्मा
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अनुष्का शर्मा का जन्म में हुआ है। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से बॉलीवुड में आने वाली अनुष्का ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। साल 2008 में उन्होंने फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

priyanka-chopra

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं रहा है, उनके माता-पिता आर्मी में डॉक्टर रहे हैं। प्रियंका ने अपने दम पर फिल्मी दुनिया में काफी काम कमाया है। प्रियंका ने साउथ इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और बॉलीवुड सहित हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं। इनका भी कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं रहा है। दीपिका पादुकोण ने भी साउथ सिनेमा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वर्तमान में वे बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में फिल्में कर रही हैं।

kangana ranaut

कंगना रनौत
हिमाचल प्रदेश की रहने वाली कंगना रनौत ने साल 2006 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कंगना की पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ थी। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और अपनी सफलता के झंडे गाड़े है।

ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी बॉलीवुड की जान हैं। जब भी वो सिनेमा हॉल में आती हैं दर्शकों के दिलों पर छा जाती है। ऐश्वर्या ने 1994 में मिस वल्र्ड का खिताब जीता था। नीली आंखों वाली यह अभिनेत्री कान फेस्टिवल में जब रेड कारपेट पर उतरती हैं तो लोगों की नजरें उन पर ठहर जाती हैं। बड़ी से बड़ी हॉलीवुड अभिनेत्रियों का रंग भी ऐश्वर्या के आगे फीका नजर आता है।

Related Articles

Back to top button