सलमान खान आज बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है, उन्होंने कई हिट फिल्म दी है। लेकिन सलमान 56 साल के हो चुके है और आज तक शादी नहीं की है जिसकी वजह से हर समय उसी बात को लेकर ट्रेंड में रेते है चलिए आज हम आपको सलमान की कुछ ऐसी एक किस्सा बताने जा रहे जिसे शायद अभी तक आप नहीं जानते रहे होगे। इसका खुलासा सलमान ने खुद किया चलिए बताते है।
दरअसल आपको बता दे, दस का दम नामक टीवी शो में सलमान खान ने एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि एक बार वे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गए। इन दोनों के सिवाय घर में कोई नहीं था।
अचानक लड़की के घर वाले लौट आए। सलमान घबराए और छिपने के लिए जगह तलाशने लगे। बेडरूम में पड़ी अलमारी पर उनकी निगाह गई। किसी तरह सलमान उस अलमारी में घुसे और छिप गए।
अलमारी में धूल थी और सलमान को छींक आ गई। भांडा फूट गया। सलमान रंगे हाथों पकड़े गए। शुक्र है कि कोई पंगा नहीं हुआ। सलमान ने उस गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया।