मनोरंजनराष्ट्रीय

अनिल कपूर की अचानक तबीयत हुई खराब ? चेहरे पर लगा ऑक्सीजन मास्क देखकर फैंस हुए परेशान

बढ़ती उम्र को मात देने वाले बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर आज भी पूरी तरह फिट और यंग है। 66 साल की उम्र में अनिल कपूर जिम में कड़ी मेहनत करते हैं और घंटों पसीना बहाते हैं, और इनके इस जज्बे की सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी तारीफ करते नज़र आते हैं। अनिल कपूर अपने वर्कआउट वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में अनिल कपूर ने एक ऐसी वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस परेशान हो रहे हैं। इस वीडियो में अनिल कपूर ऑक्सीजन मास्क लगाकर रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान इन्होंने ब्लैक जिमवियर पहना हुआ है। इसके साथ ही इन्होंने कमर पर एक हारनेस बांधा हुआ है, जिनमें कमर की तरफ रस्सी बंधी हुई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अभिनेता के ट्रेडमिल की स्पीड कितनी हाई है। अनिल कपूर काफी तेज दौड़ रहे हैं। हालांकि लोग जानना चाहते हैं कि इन्होंने मुंह पर ऑक्सीजन मास्क क्यों लगाया हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘फाइटर मोड ऑन’। इस दौरान फैंस के अलावा सेलेब्स भी अनिल कपूर की इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस दौरान फातिमा सना शेख ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘फाइटर’। वहीं शिल्पा शेट्टी ने लिखा- ‘वाह’। इनके अलावा भी कई बड़े सेलिब्रिटी ने इनकी तारीफ की है।

anil kapoor

बता दें इस वीडियो को अनिल कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और वहां इनके 5.5 मिलियन फॉलोवर है। इसके अलावा अनिल कपूर की आगामी फिल्म की बात करें तो ये जल्द ही ‘एनिमल’ फिल्म में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में इनके अलावा रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी होंगे। ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Related Articles

Back to top button