शिक्षा/नौकरी

Makar Sankranti 2023: मकर संक्राति पर इन चीजों से बचें नहीं तो पड़ेगा पछताना, पुण्य फल के लिए करें ये कार्य

Makar Sankranti 2023: सूर्यदेव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। सामान्य तौर पर मकर संक्रांति का पर्व प्रति वर्ष 14 जनवरी को आता है, लेकिन इस साल लोगों में इस तिथि को लेकर असमंजस है। बता दें कि हिंदू पंचांग के मुताबिक, 14 जनवरी को भगवान सूर्य रात 8 बजकर 14 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से उदिया तिथि के कारण मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति पर बुरे प्रभावों से बचने के लिए कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए, तो आइये जानते हैं किन चीजों से करना है परहेज-

  • मकर संक्रांति के पर्व पर शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। शराब का सेवन करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और मनुष्य कई प्रकार की परेशानियों में फंस जाता है।
  • मकर संक्रांति पर मनुष्य को तामसिक भोजन करने से भी बचना चाहिये। माघ के महीने में वैसे भी तामसिक व नॉनवेज पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिये। यदि ऐसा करते हैं तो भगवान की कृपा नहीं मिलती है।
  • मकर संक्रांति पर सात्विक भोजन करना उत्तम होता है। सुबह से शाम तक केवल सात्विक भोजन ही करें। भोजन में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।
  • मकर संक्रांति के दिन यदि घर में कोई या भिखारी या जरूरमंद आए तो उसे खाली हाथ बिल्कुल भी न लौटाएं। ऐसा करने से सूर्य भगवान आपसे नाराज हो सकते हैं। इसलिए अपने सामथ्र्य के अनुसार दान-दक्षिणा या सामान देकर ही उन्हें घर से विदा करें।
  • भूलकर भी मकर संक्रांति के दिन किसी असहाय या गरीब इंसान को परेशान नहीं करना चाहिए। जितना हो सके तो ऐसे लोगों की मदद करें। गरीबों को परेशान करने पर खुद भी दिक्कत में पड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button