मनोरंजन

पूजा हेगड़े ने अल्लू अर्जुन के साथ रचा है इतिहास!, हॉटनेस से लगाती हैं इंटरनेट पर आग

पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म मोहनजोदड़ो के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर थे। बताया जाता है कि आशुतोष की पत्नी ने पूजा हेगड़े को रणबीर के साथ एक विज्ञापन में देखा था, तभी उन्होंने आशुतोष से उन्हें फिल्म में लेने के लिए कहा था। पूजा हेगड़े सिर्फ हिंदी और इंग्लिश ही नहीं बल्कि तुलु, कन्नड़ और तमिल भी जानती हैं। पूजा ने कई साउथ इंडियन फिल्म्स में काम किया है और दर्शकों का दिल जीता है।

Pooja Hegde

साउथ में पूजा हेगड़े की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वो दो बार अल्लू अर्जुन के साथ काम कर के इतिहास रच चुकी हैं। रिपोट्र्स की माने तो अल्लू की फिल्मों में एक्ट्रेसेस रिपीट नहीं होती हैं, लेकिन डीजे और अला वैकुंठपुरमलो में अल्लू की हीरोइन पूजा थीं।

Pooja Hegde

इससे पहले पूजा, साल 2017 में टाइम्स ऑफ इंडिया की मोस्ट डिजायरएबल लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। वहीं साल 2021 में पूजा फोब्र्स इंडिया की ‘मोस्ट इंफ्लुएंशल स्टार्स ऑफ इंस्ट्राग्राम इन साउथ’ लिस्ट में 7वें नंबर पर रह चुकी हैं।

पूजा हेगड़े की सोशल मीडिया में तगड़ी फैन फालोइंग है। पूजा के इंस्टाग्राम पर 21.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पूजा अभी तक 1450 पोस्ट कर चुकी हैं और खुद वो 140 लोगों को फॉलो करती हैं। पूजा के फैन्स को उनका देसी अवतार काफी पसंद करते हैं, दूसरी ओर पूजा के सिजलिंग फोटोज-वीडियोज भी खूब लाइक करते हैं जो खूब तेजी से वायरल होते हैं।

Pooja Hegde

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो पूजा जल्द ही सलमान खान के साथ कभी ईद कभी दिवाली और रणवीर सिंह के साथ सर्कस में धमाल करती हुई दिखाई देंगी। मीडिया रिपोट्र्स की माने तों पूजा एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये लेती हैं। वहीं उनकी नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Related Articles

Back to top button