इस छात्र को 7वीं के बाद सीधे 9वीं में दिया जाएगा प्रवेश, आईक्यू लेवल देखते हुए शिक्षा मंडल ने लिया निर्णय
भारत देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भले ही अकसर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन यहां पर प्रतिभा की कमी नहीं है। भारत के लोगों ने दुनियाभर में अपनी धाक जमा रखी है। यहां के बच्चे अपनी उम्र को पछाड़ते हुए अपनी प्रतिभा का कई बार प्रदर्शन किया है। ऐसा ही एक होनहार छात्र उत्तर प्रदेश से सामने आया है। कक्षा 7वीं का यह छात्र अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिसके बाद अब इस छात्र को 7वीं के बाद सीधे 9वीं कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
बताया गया है कि यूपी के कानपुर के इस 11 वर्षीय मेधावी छात्र का नाम यशवर्धन सिंह है, जिसे कक्षा 7 से वर्तमान सत्र में ही सीधे कक्षा 9 में प्रवेश दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्र के उच्च बौद्धिक स्तर का परीक्षण करने बाद यह निर्णय लिया है।
यशवर्धन सिंह के पिता अंसुमन सिंह ने बताया कि उनके बेटे में शुरू से ही विशेष प्रतिभा थी। उसकी प्रतिभा को और निखारने में काम करता गया। आज उनका बेटा सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले बच्चों को भी पढ़ाने लगा है। उन्होंने कहा कि उसकी प्रतिभा को देख कर गौरव महसूस होता हे। बहुत अच्छा लगता है कि इतनी कम उम्र वो इतना अच्छा कार्य कर रहा है।