मनोरंजनराष्ट्रीय

44 साल की उम्र में माँ बानी बिपाशा बसु ने दिखाया अपनी बेटी का चेहरा, देखे न्यू बेबी तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। इन्होंने हाल ही में एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था, जिसका नाम इन्होंने देवी रहा है। बता दे बिपाशा बसु ने अभी तक अपनी बेटी देवी का चेहरा रिवील नहीं किया है, इसको लेकर उनके फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। इनके फैंस इनकी लाडली का चेहरा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दे हाल ही में बिपाशा बसु ने अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है, एक्ट्रेस ने इस मौके पर अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिनमें ये अपनी बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं।

इस दौरान उन्होंने तीन फोटो शेयर की है। पहली फोटो में बिपाशा बेटी के साथ पोज दे रही हैं, इनकी लाडली ने आई लव मॉम वाली क्यूट ड्रेस पहनी है। इस फोटो में बिपाशा ने देवी के चेहरे पर बड़ा सा दिल वाला इमोजी लगा दिया है। वहीं दूसरी फोटो में ही अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं, इस दौरान भी इन की गोदी में इनकी बेटी बैठी है जिसके चेहरे पर इमोजी लगा हुआ है।

bipasa basu

सोशल मीडिया पर यह फोटोस तेजी से वायरल हो रही है, वही फैंस कमेंट के जरिए इन्हें बेटी के चेहरे को दिखाने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान बिपाशा बसु ने फोटो के साथ प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- हम 3 हैं। यह बर्थडे बहुत अलग और बहुत खास था, आपकी शानदार विशेज और प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया, मैं आभारी हूँ। बता दे बिपाशा बसु के इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स है।

Related Articles

Back to top button