शिक्षा/नौकरी

गूगल लाया शानदार स्कीम, महिलाओं को मिलेगी 80 हजार की स्कॉलरशिप

आज के डिजिटल जमाने में हर कोई इंटरनेट का प्रयोग करता है, और अगर कोई व्यक्ति इंटरनेट का प्रयोग कर रहा है तो जाहिर सी बात है वह गूगल की विशालता के बारे में अच्छे से जानता होगा। क्योंकि यहां हर जानकारी बड़ी ही आसानी से मिल जाती है।

अब गूगल एक शानदार स्कीम लाया है। इस स्कीम के तहत महिलाओं को 80 हज़ार रुपये की स्कॉलरशिप दी जा रही है। गूगल द्वारा दिए जा रहे इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए आइए जानते है पूरी प्रक्रिया….

जानकारी के मुताबिक गूगल पढ़ने वाली छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप 2022 लेकर आया है। इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा जो महिलाएं कंप्यूटर साइंस की डिग्री हासिल कर चुकी है।

तो मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस डिग्री धारक महिला इसका लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के समय महिलाओं को 400 शब्द का एक आर्टिकल लिखना होगा। यह आर्टिकल कंप्यूटर साइंस पर ही आधारित होना होगा।

यह आर्टिकल लिखना बहुत जरूरी है क्योंकि इसी के आधार पर स्कॉलरशिप के लिए महिलाओं का चयन किया जाएगा। आर्टिकल के माध्यम से आपको जानकारी देनी है कि कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में क्याक्या सुधार होना चाहिए? कौन से सुधार कब तक संभव हो सकते हैं?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल स्कॉलरशिप 2022 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। जब आप इस वेबसाइट को ओपन करेंगे तो वहीं आपको स्कालरशिप से संबंधित जानकारी देनी होगी। जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Apply now के विकल्प पर क्लिक कर देना है। ऐसा करने के पश्चात आपका सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button