मनोरंजनराष्ट्रीय

प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा से करने जा रही है सगाई! इस दिन होगी दोनों की शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा बी टाउन के नए कपल बनने जा रहे हैं। दरअसल काफी लंबे समय से खबरें चल रही है कि राघव और परिणीति एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है, और जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। बताते चलें कि रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट राघव चड्ढा या परिणीति चोपड़ा की तरफ से अभी तक नहीं की गई है लेकिन दोनों ने इन खबरों को खारिज भी नहीं किया है। अभी कुछ समय पहले खबरें आई थी कि यह कपल अप्रैल के पहले हफ्ते में शादी करने वाला है, हालांकि यह खबरें पूरी तरह अफवाह निकली, लेकिन अब नई खबरें आ रही हैं कि इस बार इनकी इंगेजमेंट की डेट पक्की हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव 10 अप्रैल को सगाई करेंगे। कहा जा रहा है कि दोनों की सगाई दिल्ली में होगी। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि सगाई की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं क्योंकि परिणीति चोपड़ा लगातार दिल्ली आ रही है। अगर इस बार परिणीति और राघव चड्ढा को लेकर आई खबरें सही निकलती है तो बॉलीवुड को एक नया कपल मिल जाएगा।

बता दे परिणीति चोपड़ा की बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ भारत आई हुई हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका परिणीति चोपड़ा की शादी को अटेंड करने के लिए ही अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ इंडिया आई है। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो ये अक्षय कुमार और रवि किशन के साथ ‘कैप्सूल गिल’ फिल्म में दिखाई देंगी।

Related Articles

Back to top button